Posts

प्रेम कभी समाप्त नहीं होगा।

Image
Story by- jai chaurasiya क्या हुआ इतनी बेचैन क्यों हो...?? मुझे एक अजीब सा डर लग रहा है। कैसा डर..?? मै तो अभी तुम्हारे साथ हूं और तुमने भोर में यहां क्यों बुलाया  हम कही कैफे में भी मिल सकते थे। मैं तुमसे अकेले मिलना चाहती थी  जहां हमारी खामोशी भी बात करे.. इस झील का ठहराव और शीतलता ये मेरी पसंदीदा जगह है..... तुम मुझे पहले कभी यहां नहीं लाई... कोशिश की थी पर तुम रास्ते से लौट गए। ये वही जगह है जहां मैने तुम्हे  पिछले जन्मदिन में बुलाया था...!! क्या हुआ बताओगी...??? आज फिर से मेरे मन में वही सवाल है क्या हम मिल पाएंगे कभी...??? "हाँ.. बिल्कुल"। एक दिन अवश्य..!! बस तुम्हारा ये कहना मुझे विश्वास दे जाता है या शायद यही सुनने के लिए मैं सवाल करती हूं!  ये सुनकर मेरा मन विश्वास से भर जाता है.. थोड़ी प्रतीक्षा और सही... विश्वास और गहरा होता है.. और प्रेम तो है ही!! पर तुम इतनी चिंतित क्यों हो..?? इतने दूर रहते हो तुम मुझसे  कभी कभी तो दिन भर बात नहीं होती सुबह के मैसेज का उत्तर शाम को देते हो और इस समय आभाव से थोड़ी कटुता आती तो है। लेकिन मेरा तुम्हारे मैसेज का समय प...

A Love story in hindi.

Image
Story by- jai chaurasiya   मेरी कहानी नहीं है, वैसे, यह एक कहानी भी नहीं है (लेकिन चलिए इसे कहानी कहते हैं)। ये वे शब्द हैं जो मैंने बहुत पहले अपनी डायरी में अपने लैपटॉप में टाइप किए थे। मैं बस यही चाहता हूं कि आप लोग इसे पढ़ें और यदि आपको यह कहानी पसंद आए तो इसे आगे बढ़ाएं। एक ऐसी कहानी जिसका कोई सुखद अंत नहीं है, लेकिन यह महत्वपूर्ण नहीं है कि हर कहानी का सुखद अंत हो। हम अपने अनुभव से बहुत कुछ सीखते हैं। तो, मुझे आशा है कि आप लोगों को यह पसंद आएगा। मैं और मेरी दोस्त अंकिता बालकनी में कुर्सी पर बैठकर कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे। मई के, गर्मियों के उस दिन साफ़ रात थी। हम बस सामान्य बातचीत कर रहे थे। मैंने अचानक ही एक बेतरतीब सवाल पूछ दिया। 'क्या तुम्हें कोई पसंद है?' मैंने पूछा। किसी चीज़ ने उसे बुरा महसूस कराया। मैं उसका चेहरा देख सकता था, वह उदास थी, वह कोल्ड ड्रिंक निगल नहीं पा रही थी। हो सकता है कि उसे पहले कुछ भावनात्मक उतार-चढ़ाव वाला अनुभव हुआ हो (मैंने खुद सोचा)। मैं उससे अनुरोध करता हूं कि अगर उसे यह पसंद है तो वह मुझे अपने क्रश के बारे में बताए। वह इस विषय को छ...

फिर मिलने आओगी न..

Image
Story by- jai chaurasiya "कुछ बोलोगे"...?? या यूं हे बैठे रहोगे "क्या बोलूं यार", तुम्हारा मूड ठीक नहीं लग रहा... तुम बस बाते बनाओ... "तुम्हे बता दूं कि" लड़के ने मुझे पसंद कर लिया है... और और क्या...?? घर में भी लड़का सबको पसंद है..! मुझे लगा तुम्हे भी पसंद आ गया.. मेरी तो प्रॉब्लम ही सॉल्व हो जाती😋 तुम ऐसे है करोगे तो किसी बार सच में किसी को हां करके चली जाऊंगी...?? "तुम मेरे लिए सीरियस भी हो या केवल मैं हे अकेले कोशिश करती रहूं"... मैने बहुत मुश्किल से मना किया है... अब तो मेरे पास बहाने भी नहीं बचे है..!! तुम्हे कितना भी समझाओ तुम हर वक्त मजाक के मूड में ही रहते हो..! "क्या करूं मैं"..... तुम मेरे साथ चलोगी नहीं.... और तुम्हारे घरवाले मुझे अपनाएंगे नहीं...! मनाओगे तब तो, बोलने बस से कुछ नहीं होता... गुंडे है यार तुम्हारे घर वाले पहले ही मुश्किल से बच पाया हु...!! तो क्या डरकर छोड़ दोगे मुझे...?? अब सब कुछ तुम्हारे हाथ में है...!! क्या सच में भागने के सिवा कोई रास्ता नहीं है...?? शायद नहीं...!! मुझे तो रोना आ रहा... तुम्हारी फिक्र ह...

क्या सही क्या गलत!

Image
Story by- jai chaurasiya क्या पता क्या सही है क्या गलत है। अब जब उसको तुमसे इश्क ही नहीं है तो उसे क्यों रोक रहे हो..?? जायज़ है क्या ये जो तुम कर रहे हो..??  तुम खुद को तो तकलीफ दे ही रहे हो, और उसे भी तकलीफ पहुंचा रहे हो। मैं जनता हूं कि थोड़ा मुश्किल होता है इन हालातों से बाहर निकलना लेकिन क्या सही होगा एक ही जगह पर अटक के रहना। आज नहीं तो कल  ये सब खत्म हो जाएगा ये सारे लम्हे राख हो जायेगे , सब खाक हो जाएगा धूल खा कर सब मिट्टी में मिल जाएंगे। तुम पछताओगे, उसको भी अपराध बोध कराओगे... तुम कुछ भी करो उसके दिल में जगह नहीं बना पाओगे। न चाहते हुए भी तुम हद से आगे गुजरते जाओगे पर क्या मतलब जब कुछ नहीं पाओगे जबरदस्ती ये रिश्ता निभाओगे और अंत में मर जाओगे। उसे भी , खुद को भी  सब खो दोगे, कुछ नहीं पाओगे मर जाओगे... दोस्तो अगर आपके पास भी कोई कहानी या आर्टिकल हैं जिसे आप हमारे ब्लॉग मे साझा करना चाहते हैं तो आप हमको e-mail- hintsforlifeinhindi@gmail.com या हमारे :  What's app  मे भेज सकते हैं जिसे हम आपके नाम और फोटो के साथ सझा करेंगे|

Hindi love story -2

Image
Story by- jai chaurasiya जब हम अलग हुए मुझे अपना पूरा अतीत मेरे सामने दिखा और शायद उसे भी वो पहली मुलाकात याद आई होगी, वो बाते याद आई होगी जो हमने इतने दिनो में की थी। या फिर उसे वो वादे तो याद आए ही होगे जो उसने मुझसे किया था। या फिर ये भी हो सकता है उसे कुछ याद ही न रहा हो। इतना पुराना रिश्ता था हमारा शायद गहरा नहीं था। काश उसे वो लम्हा याद होता की उसने कहा था हमे केवल मौत ही जुदा करेगी पर उसे कुछ याद नही था। मैने सोचा क्या ऐसा हो सकता है कि 5 साल पुराना रिश्ता एक पल में खत्म हो जाए। मैने उससे इसका कारण नहीं पूछा क्योंकि कारण मुझे पता था और मैं उससे कारण जानकर और शर्मिंदा नहीं करना चाहता था। हम दोनों ने साथ में कॉलेज में थे, दो साल कॉलेज में साथ रहे, उसके साथ मुझे ज़िंदगी आसान लगने लगी, मुझे उसी समय से लगने लगा था कि वो ही मेरी हमसफर है। फिर कॉलेज खत्म होने के बाद मैं शहर लौटा और नौकरी की तैयारी शुरू की उसने उसी शहर में रहकर तैयारी शुरू की। शुरुआत में हमारी रोज घंटों बाते होती, मै उससे मिलने भी जाता... कुछ दिनों बाद बातों का सिलसिला अचानक से कम हुआ, और मिलना तो न के बराबर हो गया मुझे...

क्या करते हो..??

Image
Story by- jai chaurasiya हम कहीं भी जाए लोग हमसे पूछते है क्या करते हो...?? ये इसलिए नहीं को सचमुच जानना चाहते है आपके बारे में.. वो केवल आपको परखना चाहते है। ना ही इसलिए कि वो आपकी परवाह करते है, बल्कि वो आपकी औकात देखना चाहते है। वो जानना चाहते है कि  तुम नौकरी करते हो तो कैसी है सरकारी है तो, ओहदा क्या है, निजी है तो, वेतन कितना है। किसान है तो जमीन कितनी है, और व्यापार है तो कितना फैला है। केवल ये पूछकर वो तुम्हे परखते है कि तुम कितने सम्मान के पात्र हो। अगर ये सब नहीं, तो वो ये भी पूछेंगे कि पढ़ाई कितनी की तैयारी कर रहे हो तो कब से  और पूछेंगे कब तक उम्मीद है... वो इसलिए नहीं कि वो सचमुच तुम्हारी फिक्र करते है, वो इसलिए कि वो तुम्हारी छवि बना पाए और समाज में तुम्हारी व्याख्या अपने शब्दों में कर पाए। यदि तुमने इन सब का उत्तर सटीक दे दिया, यदि उन्हें तुम्हारी औकात ज्यादा लगी  तो वो ज्यादा बात न करते हुए चुपचाप निकल जाएंगे अपने रस्ते.... लेकिन जब उन्हें तुम्हारी औकात कम लगेगी या की तू कुछ नहीं करता तेरे पास आय का साधन नहीं है.. तो वो तुझे झूठी तसल्ली देगे  और मन ही...

Love vs Career

Image
Story by- jai chaurasiya "प्यार vs करियर - जब प्यार व्याकुलता (Distraction) बन जाए" शायद तुमने भी यही सोचा था "सच्चा प्यार कभी धोखा नहीं देगा।" वो मेरे साथ जिंदगीभर रहेगी, और तुमने भी कई ख्याली पुलाव पकाए होगे शायद, लेकिन सच्चाई ये है मेरे दोस्त की कभी - कभी प्यार ही सबसे बड़ा रोड़ा (Distraction) बन जाता है जो हमें लाइफ में आगे बढ़ने से रोकता है। तुमने करियर को छोड़कर प्यार को चुना, अब तेरा प्यार ही तुझे कमजोर बना रहा है। अब तुम्हे मैं आगे की पूरी सच्चाई बताता हु....!!! जब तुम्हे प्यार होगा हर चीज अच्छी लगेगी सुबह शाम मैसेज, कॉल और छोटी छोटी बात भी स्पेशल लगेगी। तुम पढ़ाई करने बैठे की अचानक से नोटिफिकेशन आ गया, अब तेरे किताब के पन्ने कम और व्हाट्सएप चैट ज्यादा स्क्रॉल हो रही है। तुमने गूगल खोला MCQs सर्च करने थे पर तुम best love quotes सर्च कर रहे हो। सब सही चल रहा होता है.... फिर धीरे - धीरे रियलिटी तुम्हारे सामने आएगी। शुरुआत में सब परफेक्ट लगता है। "हमेशा साथ रहेंगे" कभी एक दूसरे को हर्ट नहीं करेंगे। लेकिन जैसे हे करियर की बात आती है "सवाल बदल जाते...

तुम बहुत प्यारी हो..??

Image
Story by- jai chaurasiya "तुम बहुत प्यारी हो"🥰 आज अचानक क्यों बोल रहे हो? बस मुझे लगा तुम सुनना चाहती हो तुम हमेशा सही कैसे होते हो क्योंकि मैं तुम्हे समझता हु पर मैं तुम्हे उस नजरिए से नहीं देख पाती मैं ये भी जानता हूं और क्या जानते हो तुम  यही की तुम फिर भी मुझसे सुनना चाहती हो क्या...?? की तुम बहुत प्यारी🥰 हो अब बस भी करो मुझे तुम्हे कुछ बताना है चुप... मुझे वो भी पता है... क्या...?? तुम्हारे घर वाले नहीं माने... तुम्हे कैसे पता..?? तुम्हारे आते ही पता चल गया था... अब क्या करेंगे😐..?? तुम बताओ, मुझे तुम्हारा जानना है... मैं तुम्हे नहीं भूल पाऊंगी😔... मुझे एक और बात पता है.. वो तुम्हारे पापा के दोस्त का लड़का है... मेरे घर वाले कभी नहीं मानते... तुमने कोशिश भी नहीं की...?? 😭😭😭😭 एक बात बताऊं... 😭😭😭😥 तुम रोते हुए और भी प्यारी लगती हो! तुम मुझसे नाराज़ नहीं हो..?? मैं तो तुमसे प्यार करता हूं..!! चलो चलते है यहां से.. कहा...?? तुम्हे आखिरी बार घर छोड़ देता हूं.. हूं... ⛪- ठीक है तुम अपना ख्याल रखना! एक आखिरी बात बोलूं... हूं... तुम मुझे भूल जाना, और  और क्या.... मै ...

क्या मिला लाइफ में??

Image
Story by- jai chaurasiya अगर मैं पूछूं आपसे की क्या चाहिए था आपको लाइफ में या क्या मिला.....??? और जो चाहिए था क्या इसके लिए भरसक प्रयास किया या किस्मत में छोड़कर जाने दिया, आपने अपने प्यार को पाने के लिए उतनी ही कोशिश की जितनी कैरियर के लिए, या करियर के लिए उतनी कोशिश की जितनी प्यार के लिए... क्या आपके पास इसका जवाब है और क्या आप ईमानदारी से बोल सकते है की ये चाहिए था या ये मिला, और जो मिला क्या उससे खुश हो या कुछ मनपसंद चीजों को पाने की कोशिश न करने का मलाल(अफ़सोस) है। जिंदगी में कोई कितना भी सफल हो जाए हर व्यक्ति को कुछ न कुछ मलाल(अफसोस) रह जाता है... हा जिसने जिंदगी मौज में गुजारी उसे कैरियर न बनने का मलाल जो सफल हो गया उसको भी जिंदगी में कई चीजे पीछे छूट जाने का मलाल।।  अगर आज मुझसे कोई पूछे की मुझे क्या चाहिए अपनी जिंदगी में। मेरा एक ही जवाब रहेगा... "मुझे बस अफसोस नहीं करना किसी भी चीज का" मुझे कोई अफसोस नहीं चाहिए कोई काश नही चाहिए ये नही चाहिए की मैने ऐसा क्यों नही किया या काश ऐसे करता तो ऐसा हो सकता था। पढ़ाई करनी थी कर ली मनपसंद स्कूल छूट गया ठीक है, मनपसंद कॉलेज म...

प्रेम का आरंभिक दौर।। Prem kar aarambhika daur

Image
Story by- jai chaurasiya क्या तुम्हे हमारे वो पुराने दिन याद है, हम दोनों अजनबी थे फिर मैने तुम्हें hii का वो पहला मैसेज किया जिसका रिप्लाई करने में तुमने पूरा दिन लगा दिया।  मुझे याद है वो तुम्हारा Hallo का पहला मैसेज जिसे देखकर मेरे खुशी का कोई ठिकाना न था। फिर धीरे धीरे हमारी बात शुरू हुई और ये कब प्यार में बदल गई। तुम्हे याद है....??? प्रेम का वो आरंभिक दौर.. घंटों बात करना बात करते - करते सो जाना  उसके एक call या text की प्रतीक्षा में सारा ध्यान फोन पर ही रखना उसके बारे में हर वक्त सोचना और मुस्कुरा देना  जागते हुए कल्पनाएं बुनना  साथ हंसना खिलखिलाना और कभी कभी उदास हो जाना। फिर धीरे धीरे बातें कम हो गई अब तो तुम्हारा प्रेम और बात करना एक औपचारिकता सा लगता है.. मैं मानता हु समय के साथ लगाव कम होने लगता है, लेकिन प्रेम तो समय के साथ और गहरा होता है न... मानता हु की अब उतना समय नहीं होता होगा तुम्हे, लेकिन इतना समय तो निकाला जा सकता है कि स्वयं मैसेज करके पूछ लो कि खाना खाया क्या, और हां या न में बात खत्म न करके ये भी पूछ लिया जाए कि क्या खाया...! सुनो... अब दोबा...

याद है...

Image
Story by- jai chaurasiya पहली बार जो कि थी वो बात याद है, तुमसे की गई वो पहली मुलाकात याद है। याद है तुम्हारे साथ गुजरे गए हर लम्हे, तुम्हारी याद में बीती वो हर रात याद है। याद है मुझे तेरी वो झील सी आंखे  फूल से भी नाजुक तेरे होठ याद है। याद है मुझे वो तुझसे बात करते हुए सो जाना, याद है दोनों का बात करते हुए एक दूजे में खो जाना। याद है मुझे आज भी तेरे सभी नखरे, बात न होने पे तेरा खाना न खाना। कैसे किया था मैने प्यार का इज़हार याद है, मैने जो किया वो तेरा इंतेज़ार याद है। हां तुम मुझे भूल गए हो शायद, लेकिन मुझे वो हमारा प्यार याद है।। दोस्तो अगर आपके पास भी कोई कहानी या आर्टिकल हैं जिसे आप हमारे ब्लॉग मे साझा करना चाहते हैं तो आप हमको e-mail- hintsforlifeinhindi@gmail.com या हमारे :  whatsapp number  मे भेज सकते हैं जिसे हम आपके नाम और फोटो के साथ सझा करेंगे|

फिर यूं हुआ...

Image
Story by- jai chaurasiya फिर यूं ही एक रोज वो मिली मुझको फिर यूं हुआ कि एक शख्स से मोहब्बत हो गई मुझको फिर यूं हुआ कि उसकी आदत हो गई मुझको फिर यूं हुआ कि उससे बात की मैने फिर यूं हुआ कि मेरी बात असर करने लगी उस पर फिर यूं हुआ कि उसने दोस्त बना लिया मुझको फिर यूं हुआ कि बातें हजार की हमने फिर यूं हुआ कि उसे जिंदगी मान ली मैने फिर यूं हुआ कि इजहार - ए - मोहब्बत किया मैने फिर यूं हुआ कि ठुकरा दिया उसने फिर यूं हुआ कि वो छोड़ गई मुझको फिर यूं हुआ कि अकेला रहना पड़ा मुझको फिर यूं हुआ कि नींद हराम हो गई मेरी फिर यूं हुआ कि उसको मांगना पड़ा रब से फिर यूं हुआ कि वो आदत बन गई मेरी फिर यूं हुआ कि रब ने ना सुनी मेरी फिर यूं हुआ कि उसके लिए आंसू बहाने पड़े मुझको फिर यूं हुआ कि जिंदा रहकर भी मारना पड़ा मुझको फिर यूं हुआ कि मन का छोड़ दिया मैने।। दोस्तो अगर आपके पास भी कोई कहानी या आर्टिकल हैं जिसे आप हमारे ब्लॉग मे साझा करना चाहते हैं तो आप हमको e-mail- hintsforlifeinhindi@gmail.com या हमारे :  WhatsApp Link  मे भेज सकते हैं जिसे हम आपके नाम और फोटो के साथ सझा करेंगे|

प्यार, इश्क और मोहब्बत || love, ishq and mohabbat

Image
Story by- jai chaurasiya मोहब्बत सच्ची है..... ये कैसे पता चलेगा, Someone asked me... I Say, "सच्ची मोहब्बत सबकुछ जान लेने के बाद का मुद्दा है|" "सब कुछ मतलब?" मैने कहा, "उसकी बीमारियां, उसकी खामियां, उसका डर, उसकी आदत, उसके मानसिक घाव, उसके खुशी के पल, उसके आंसू की वजह और सबसे अहम - उसका अतीत। ये सारी बातें जानने के बाद भी, अगर तुम उसे अपनाना चाहते हो, तो हां, ये सच्ची मोहब्बत है।" और प्यार के बारे में क्या कहते हो - उसने पूछा I say - प्यार एक ऐसा भाव जो किसी के लिए भी आ जाता है, प्यार हर इंसान किसी न किसी इंसान, जानवर से वस्तु से करता ही है, और सबसे खास बात कि प्यार में   वापस सामने वाले से प्यार मिलने की उम्मीद रहती है। प्यार निस्वार्थ नहीं होता, और ये जितनी आसानी से होता है उतनी आसानी से खत्म भी हो जाता है। प्यार की कीमत || Price of love in hindi Ohhh और इश्क ?? इश्क एक मुकाम है मोहब्बत का वो मुकाम जिसे हासिल करने के लिए पागलपन चाहिए ये वो मुकाम है जिसे इंसान खुद को खोकर हासिल करता है इसमें अपना कुछ नहीं बचता ये वो हालात है जिसमें हमारी जिंदगी भी हमारी...

Online Ishq

Image
उसके typing... पर खुशी से कांपती तुम्हारी उंगलियां इश्क है। उसके Massage पर तुरंत chat open कर लेना इश्क है। दो मिनट की बात के लिए घंटो का इंतजार इश्क है। उसके मैसेज के इंतजार में किसी से कॉल पर बात नही करना इश्क है। उसकी नई profile picture को घंटो तक देखकर मुस्कुराना इश्क है। इश्क है वो बेचैनी जो उसके typing... करने पर होती है। बात करने की अनगिनत ख्वाहिशों के बीच ऑनलाइन होकर भी चीखती खामोशियां इश्क है। जरा सी आहट पर फोन पकड़ कर बैठ जाना नोटिफिकेशन की टनटनाती घंटियां इश्क है। इश्क है उसे बार बार मैसेज करके डिलीट करना और फिर मैसेज करना। कैसे हो..? पूछने पर मैं ठीक हु लिखकर मिटाना और फिर लिखना इश्क है।

जाहिद फखरी शायरी।

Image
मुहब्बत के सफर में कोई भी रास्ता नहीं देता। जमीं वाकिफ नहीं बनती फलक साया नही देता।। खुशी और दुख के मौसम सबके अपने - अपने होते है। किसी को अपने हिस्से का कोई लम्हा नही देता।। न जाने कौन होते है जो बाजू थाम लेते है। मुसीबत में सहारा कोई भी अपना नही देता।। उदासी जिसके दिल में हो उसी की नींद उड़ती है। किसी को अपनी आंखो से कोई सपना नही देता।। उठाना खुद ही पड़ता है थका टूटा बदन "फखरी"। की जब तक सांस चलती है कोई कंधा नही देता।। 🖋️जाहिद फखरी

झूठा दिखावा - A story of middle class man

Image
Story by- jai chaurasiya झूठा दिखावा - A story of middle class man एक जंगल में बंदरो का एक बड़ा झुंड रहता था। जंगल में खाने पीने की कोई कमी नहीं थी, फलों से लदे पेड़ थे और नदी बहती थी। इसलिए सारे बंदर बड़े आराम से वहा रहते थे और खुशहाल जीवन यापन करते थे। एक बार एक वैज्ञानिक अपनी बेटी के साथ उसी जंगल में शोध करने आया उसने अपना तंबू लगाया और पेड़ के पत्ते इकट्ठे करने जंगल में गया। लेकिन लड़की तंबू की सुंदरता देखते हुए वही रुक गई। उसने पहले जमीन पर सुंदर कालीन बिछाया फिर बिस्तर, और तंबू के नीचे लालटेन लटकाया और उसके नीचे कुर्सी पर सफेद सेव से भरा कटोरा रख दिया। वह सभी सेव देखने में ताजे, बड़े और खूबसूरत लग रहे थे। पेड़ में बैठे सभी बंदर उस कृत्रिम सेव को निहार रहे थे। तंबू के सामने जगह साफ करने के लिए लड़की निकली, लड़की के बाहर निकलते ही बंदरो ने सेव पर झपटा मारा और एक बंदर ने एक कृत्रिम सेव उठा लिया लेकिन उसी समय लड़की की नजर उस तरफ पड़ गई लड़की ने तुरंत बंदूक से निशाना लगाया और गोली दाग दी जिससे सभी बंदरो को भागना पड़ा। काफी देर बाद बंदर रुके और देखा की अब कोई उनका पीछा नहीं कर रहा। तभी...

The Selsman - Story of a Selsman

Image
Story by- jai chaurasiya The Selsman - Story of a Selsman मैं अभी लंच करके आराम से सोफे पे लेटा ही था की अचानक से डोर बेल बाजी, बीवी तो नही हो सकती... क्योंकि वो तो अपनी सहेलियों के साथ घूमने गई है और रात में डिनर करके ही घर वापस आयेगी। मैंने CCTV स्क्रीन पर नजर डाली बाहर दो अच्छे पहनावे वाले लड़का और लड़की खड़े थे। मैं तो उन्हे नही पहचानता था लेकिन मुझे लगा शायद बीवी के पहचान के हो, इसलिए मैंने दरवाजा खोला। "जी कहिए"..?? मैंने पूछा। सर वो एक्चुअली इसे वाशरूम जाना है, और आसपास कोई सुलभ शौचालय नहीं है, सोचा इस घर में रिक्वेस्ट करके देखते है। अगर आपको दिक्कत है तो तकलीफ के कोई बात नही पर सर थोड़ा इमरजेंसी है सर। "लड़के ने कहा" मैंने लड़की की ओर देखा वो शर्माती हुई महसूस हुई। कोई बात नही, आओ "मैने इंसानियत के आगे उसकी मदद करने की कोशिश की" घर में आने पर मैं लड़की को इशारे से वाशरूम दिखाया, लड़की उधर बढ़ गई ,और मैंने लड़के को सोफा पे बैठने को कहा, वो सामने बैठ गया। कोई डेढ़ - दो मिनट हुआ होगा, लड़की अपने हाथ में पिस्टल लिए हुए बाहर निकली, शायद ये पिस्टल उसने अ...

A Small love story in hindi // एक छोटी सी लव स्टोरी

Image
Story by- jai chaurasiya एक छोटी सी लव स्टोरी  ---------------------------- - नाम क्या है तेरा...??? - राजा , - पैर में चप्पल क्यू नही है..? - नाम से चप्पल का क्या मतलब सर। - कोई मतलब नहीं। ये बता घर वालो ने घर से क्यू निकल दिया तुझे..? - घर वाले है ही ऐसे.. - मतलब! - मतलब बोलते है की खुराकी दे नही तो तेरा पलने का हमसे नही हो पाएगा। - नौकरी करता है...? - हां सर! ब्रिटेनिया के गोदाम में बैठता हु। - तो फिर घरवालों को पैसे क्यू नही देता..? - क्या बताऊं सर आपको..! - बता..? - सारा पैसा एक पगली पे खर्च हो जाता था। - कौन पगली..? - सर एक लड़की थी जिसे मैं बहुत प्यार करता था मैं उसका ख्याल रखने और उसकी ख्वाहिश पूरी करने में सारा पैसा खर्च कर दिया था! मां बोलती है की उसने मेरे ऊपर टोना किया है, वो इलायची में मिलके खिलाई है। - टोना....?? - हां मैं जान देता थे उसपे। मां बता रही थी की उसने किसी मौलवी को मुर्गा और दारु भी दिया है। - जान देता था का क्या मतलब..? क्या अब नही देता..?? - जाने दो ना सर! 👉 एक-तरफा प्यार || one sided love true story in hindi। - बोल..?? - क्या बोलेगा सिर बस छिटक गई हाथ ...