Posts

Showing posts with the label artical about love

जो तुम न मिलती।

Image
Story by- jai chaurasiya कभी कभी मैं सोचता हु  तुम जो न मिली होती तो क्या होता...?? ? नहीं समझ पाता मै प्रेम का अर्थ सही मायनों में...!! ना ही जान पाता मैं स्वयं को  इतने सलीके से...!! नहीं लिख पाता मै पन्ने भर भर कर प्रेम पर, तुम न मिलती तो न समझ पाता, न जान पाता  न कह पाता इस प्रेम को..!! मुझे लगता है मै जो हूं  तुम्हारे प्रेम का ही असर है शायद तुमने मुझे बदल दिया। तुमसे मिलने से पहले मुझे धैर्य का एक काम न आया -  मैंने कभी अच्छी चाय नहीं बनाई न ही मेरी मैगी में कभी स्वाद आया.... मैने कभी धीमी गति से गाड़ी नहीं चलाई मुझसे कभी नहीं हुआ कि मैं सब्जी चुनूं... फर्क कर पाऊं अच्छी और खराब भिंडी में। तुमसे मिलने के बाद ही... मैने सब्र करना सीखा क्योंकि... प्रेम में धीरज का होना ज़रूरी है...! मैंने इंतजार करना सीखा  कैसे किसी का घंटों इंतेज़ार करना भी सुखद अनुभव हो सकता है..!! तुमसे सीखा की दूसरे का खुश रहना  कैसे हमे खुशी देता है...!! मैने ख्याल रखना सिखा  कैसे प्रेम हमे बदल देता है..!! अगर तुम न मिली होती तो.. शायद मैं ये भी नहीं लिखता.. मेरी लिखावट ह...

तुम मुझे पढ़ती होगी।

Image
Story by- jai chaurasiya दुःख सोचता हूं दिन रात इसलिए दुःख को आकर्षित करता हु - अपनी ओर  सुख का सभी पर्याय दूर रहता है मुझसे... जैसे कि प्रेम और प्रेम की कल्पना...!! मुझे पता है तुम आज भी मेरे बारे में सोचती होगी.. सोचती होगी और ढूंढती होगी मुझे मेरे... कहानियों में मेरी लिखावट में....!! मैं जनता हूं कि जब भी "तुम मुझे पढ़ती होगी" ये जानने की कोशिश करती होगी कि... हर दिन कैसा महसूस करता हूं कैसे जी रहा हूं मैं?? मुझे पता है तुम्हारा सबसे बड़ा डर ये होगा की कही मै तुम्हारे दायरे से बाहर तो नहीं आ गया..?? या फिर तुम्हे भूल तो नहीं गया..?? तुम मुझे शायद इसलिए भी पढ़ती होगी कि  ये दर्द जो मैं लिखता हु ये तुम्हारे दिए हुए है जबतक मैं दर्द लिखता रहूंगा तुम्हारी हमदर्दी रहेगी मुझसे  और घमंड रहेगा खुद पर और बेपरवाह रहोगी तुम और जिस दिन मैं तुम्हारे दायरे से बाहर आ जाऊंगा.. उस दिन कुछ तो टूटता हुआ महसूस करोगी तुम.... और तुम्हे मेरा लिखना अप्रत्याशित चोट पहुंचाएगा। तुम्हारे अंदर एक खींझ उठेगी जिसे तुम बयां नहीं कर पाओगी और तुम एक अनचाही चिंता में डूब जाओगी की क्या तुमने पूरी तरह से...

प्रेमिका...!!!

Image
Story by- jai chaurasiya तुम कैसे हो...?? तुमने सुबह से कुछ खाया भी या नहीं...?? तुम्हारा एग्जाम कैसा गया...?? कुछ पैसे चाहिए हो तो बताना...?? तुम ठीक तो हो...?? ये सब सवाल केवल प्रेमिकाओं ने पूछो। तुम्हारे संघर्ष की साथी रही प्रेमिकाएं और तुम्हारे सुख दुख में साथ दिया। उन्होंने तुम्हारी कामयाबी के सपने देखे  और सदैव तुम्हारे संघर्ष में साथ रही तुम्हारे सपनो को पूरा करने के तुम्हारे साथ खड़ी रही  उन्होंने कभी तुमसे कुछ न चाहा उन्होंने न तुम्हारे नाम का सिंदूर मांगा  और न ही मांगी तुम्हारे कमाने की गारंटी... केवल ये जानना चाहा कि तुम ठीक हो  क्या तुमने समय से खाया  तुम्हारे रिजल्ट खराब आया  तो उसने तने नहीं मारा.... तुम्हारी हिम्मत बनी और तुम्हे दोबारा कोशिश करने के लिए प्रोत्साहित किया। बस बोला - चलो अगली बार और मेहनत करना मै हम न तुम्हारे साथ। न ही उसने शादी के सपने देखे  और न ही कोई वादा लिया... पर उसने हर बार तुम्हारी हार को  अपनी हार मानी और तुम्हे सहारा दिया। वो तुम्हारे साथ चलती रही बिना हक जताए  रस्ते कैसे भी हो तुम्हे हिम्मत नहीं हारन...

क्या करते हो..??

Image
Story by- jai chaurasiya हम कहीं भी जाए लोग हमसे पूछते है क्या करते हो...?? ये इसलिए नहीं को सचमुच जानना चाहते है आपके बारे में.. वो केवल आपको परखना चाहते है। ना ही इसलिए कि वो आपकी परवाह करते है, बल्कि वो आपकी औकात देखना चाहते है। वो जानना चाहते है कि  तुम नौकरी करते हो तो कैसी है सरकारी है तो, ओहदा क्या है, निजी है तो, वेतन कितना है। किसान है तो जमीन कितनी है, और व्यापार है तो कितना फैला है। केवल ये पूछकर वो तुम्हे परखते है कि तुम कितने सम्मान के पात्र हो। अगर ये सब नहीं, तो वो ये भी पूछेंगे कि पढ़ाई कितनी की तैयारी कर रहे हो तो कब से  और पूछेंगे कब तक उम्मीद है... वो इसलिए नहीं कि वो सचमुच तुम्हारी फिक्र करते है, वो इसलिए कि वो तुम्हारी छवि बना पाए और समाज में तुम्हारी व्याख्या अपने शब्दों में कर पाए। यदि तुमने इन सब का उत्तर सटीक दे दिया, यदि उन्हें तुम्हारी औकात ज्यादा लगी  तो वो ज्यादा बात न करते हुए चुपचाप निकल जाएंगे अपने रस्ते.... लेकिन जब उन्हें तुम्हारी औकात कम लगेगी या की तू कुछ नहीं करता तेरे पास आय का साधन नहीं है.. तो वो तुझे झूठी तसल्ली देगे  और मन ही...

Love vs Career

Image
Story by- jai chaurasiya "प्यार vs करियर - जब प्यार व्याकुलता (Distraction) बन जाए" शायद तुमने भी यही सोचा था "सच्चा प्यार कभी धोखा नहीं देगा।" वो मेरे साथ जिंदगीभर रहेगी, और तुमने भी कई ख्याली पुलाव पकाए होगे शायद, लेकिन सच्चाई ये है मेरे दोस्त की कभी - कभी प्यार ही सबसे बड़ा रोड़ा (Distraction) बन जाता है जो हमें लाइफ में आगे बढ़ने से रोकता है। तुमने करियर को छोड़कर प्यार को चुना, अब तेरा प्यार ही तुझे कमजोर बना रहा है। अब तुम्हे मैं आगे की पूरी सच्चाई बताता हु....!!! जब तुम्हे प्यार होगा हर चीज अच्छी लगेगी सुबह शाम मैसेज, कॉल और छोटी छोटी बात भी स्पेशल लगेगी। तुम पढ़ाई करने बैठे की अचानक से नोटिफिकेशन आ गया, अब तेरे किताब के पन्ने कम और व्हाट्सएप चैट ज्यादा स्क्रॉल हो रही है। तुमने गूगल खोला MCQs सर्च करने थे पर तुम best love quotes सर्च कर रहे हो। सब सही चल रहा होता है.... फिर धीरे - धीरे रियलिटी तुम्हारे सामने आएगी। शुरुआत में सब परफेक्ट लगता है। "हमेशा साथ रहेंगे" कभी एक दूसरे को हर्ट नहीं करेंगे। लेकिन जैसे हे करियर की बात आती है "सवाल बदल जाते...