Posts

Showing posts with the label dosti

देर हो जाती है।

Image
Story by- jai chaurasiya हम कुछ ही लोगों के बारे में लिखते है जिसने हमें बहुत ज्यादा प्रभावित किया हो या की असीमित प्यार किया हो, या की दुःख दिया हो, जिंदगी में बहुत से लोग आते है और चले जाते है पर कुछ लोग कभी नहीं जाते वो बस जाते है, हमारे दिल के एक कोने में घरौंदा बनाकर।  वो दिन मुझे आज भी याद है.. मैने उसे बस स्टॉप पे ड्रॉप किया  और वापस मुड़कर भी न देखा  मुझे जल्दी थी जाने की शायद..!! मै समझ नहीं पाता क्यों मैं हमेशा जल्दी में रहता हु..?? जल्दी में अक्सर छूट जाती है चीज़ें  छूट जाते है लोग.... और हो जाती है देरी..!!! उसकी मेरी हाल ही में दोस्ती हुई  हमने साथ में एक लंबा सफर तय किया हमने काफी बातें की या बहुत कुछ था उसके पास जिसे उसने मुझसे साझा किया.... मैने भी उससे बात करना नहीं बंद किया  मुझे उसकी बातें अच्छी लग रही थी कैसे उसने मुझ पर भरोसा करके सारी बातें साझा की मुझे भी सुनने में बहुत अच्छा लग रहा था मैने उसके आधे दुःख को जान कर अपनी आधी समस्या को भूल दिया...!!! वो इतनी मासूम सी लड़की कितनी मासूमियत से हर बात मुझसे सांझा कर रही थी... और मैं भी उतनी...