Posts

Showing posts with the label Hindi story

Ankahi - ek dasta

Image
Story by- Jai Chaurasiya अनकही ये मैसेज मैंने कभी तुम्हें भेजा नहीं,पर दिल ने हर दिन महसूस किया। दिल से कह रहा हूँ... अच्छा हुआ कि हम मिले। हाँ, शायद मैंने तुम्हारा दिल तोड़ा। इस बात का मुझे आज भी दुख है। लेकिन मुझे तुमसे मिलकर पता चला कि प्यार होता कैसे है। कैसा लगता है जब कोई हमें सबसे ज़्यादा प्यार करे। किसी की ज़िंदगी में सबसे खास होना क्या होता है। किसी की पहली प्राथमिकता बनना क्या होता है। और किसी का पूरा संसार बन जाना कैसा होता है। तुमसे दूर जाते हुए हर बार मुझे महसूस हुआ कि मैं ही तुम्हारे लिए सब कुछ था। तुम्हारी आँखों से बहते आँसू, तुम्हारी खामोशी, तुम्हारा बार-बार मुड़कर देखना... ये सब बता देता था कि मेरे जाने से तुम्हारे भीतर बहुत कुछ टूट रहा था। जबकि वो हमारी आख़िरी मुलाकात भी नहीं थी। लेकिन हमारा अलग होना तुम्हारे लिए किसी त्रासदी से कम नहीं था। हाँ... तुम्हारे लिए। क्योंकि शायद मैं कभी तुम्हारी तरह महसूस नहीं कर पाया। मुझे हमेशा लगता रहा कि समय सब ठीक कर देगा। तुम आगे बढ़ जाओगी, नई खुशियाँ ढूँढ लोगी, पर शायद मैं ये भूल गया था कि कुछ लोग इंसान को नहीं, उससे जुड़ी पूरी दुनि...

फिर मिलने आओगी न..

Image
Story by- jai chaurasiya "कुछ बोलोगे"...?? या यूं हे बैठे रहोगे "क्या बोलूं यार", तुम्हारा मूड ठीक नहीं लग रहा... तुम बस बाते बनाओ... "तुम्हे बता दूं कि" लड़के ने मुझे पसंद कर लिया है... और और क्या...?? घर में भी लड़का सबको पसंद है..! मुझे लगा तुम्हे भी पसंद आ गया.. मेरी तो प्रॉब्लम ही सॉल्व हो जाती😋 तुम ऐसे है करोगे तो किसी बार सच में किसी को हां करके चली जाऊंगी...?? "तुम मेरे लिए सीरियस भी हो या केवल मैं हे अकेले कोशिश करती रहूं"... मैने बहुत मुश्किल से मना किया है... अब तो मेरे पास बहाने भी नहीं बचे है..!! तुम्हे कितना भी समझाओ तुम हर वक्त मजाक के मूड में ही रहते हो..! "क्या करूं मैं"..... तुम मेरे साथ चलोगी नहीं.... और तुम्हारे घरवाले मुझे अपनाएंगे नहीं...! मनाओगे तब तो, बोलने बस से कुछ नहीं होता... गुंडे है यार तुम्हारे घर वाले पहले ही मुश्किल से बच पाया हु...!! तो क्या डरकर छोड़ दोगे मुझे...?? अब सब कुछ तुम्हारे हाथ में है...!! क्या सच में भागने के सिवा कोई रास्ता नहीं है...?? शायद नहीं...!! मुझे तो रोना आ रहा... तुम्हारी फिक्र ह...

फिर यूं हुआ...

Image
Story by- jai chaurasiya फिर यूं ही एक रोज वो मिली मुझको फिर यूं हुआ कि एक शख्स से मोहब्बत हो गई मुझको फिर यूं हुआ कि उसकी आदत हो गई मुझको फिर यूं हुआ कि उससे बात की मैने फिर यूं हुआ कि मेरी बात असर करने लगी उस पर फिर यूं हुआ कि उसने दोस्त बना लिया मुझको फिर यूं हुआ कि बातें हजार की हमने फिर यूं हुआ कि उसे जिंदगी मान ली मैने फिर यूं हुआ कि इजहार - ए - मोहब्बत किया मैने फिर यूं हुआ कि ठुकरा दिया उसने फिर यूं हुआ कि वो छोड़ गई मुझको फिर यूं हुआ कि अकेला रहना पड़ा मुझको फिर यूं हुआ कि नींद हराम हो गई मेरी फिर यूं हुआ कि उसको मांगना पड़ा रब से फिर यूं हुआ कि वो आदत बन गई मेरी फिर यूं हुआ कि रब ने ना सुनी मेरी फिर यूं हुआ कि उसके लिए आंसू बहाने पड़े मुझको फिर यूं हुआ कि जिंदा रहकर भी मारना पड़ा मुझको फिर यूं हुआ कि मन का छोड़ दिया मैने।। दोस्तो अगर आपके पास भी कोई कहानी या आर्टिकल हैं जिसे आप हमारे ब्लॉग मे साझा करना चाहते हैं तो आप हमको e-mail- hintsforlifeinhindi@gmail.com या हमारे :  WhatsApp Link  मे भेज सकते हैं जिसे हम आपके नाम और फोटो के साथ सझा करेंगे|

श्रेष्ठता : (Motivational story in hindi for success)

Image
Story by-  जै चौरसिया दोस्तो ये कहानी हमे बताती है हम क्यों सफल नही हो पाते आखिर क्या है जो हमे रोके रखता है हम कैसे स्वयं अपनी सफलता के बीच बाधा बनते है.....!!! श्रेष्ठता : (Motivational story in hindi for success) ठंड के मौसम में कुछ बंदर पेड़ की डाली पर ठिठुर रहे थे,तभी उनको पास मे जुगनू उड़ता हुआ दिखाई दिया,बंदरों ने सोचा शायद यह आग की चिंगारी है उन्होंने उस जुगनू को पकड़ कर सुखी पत्तियों पर रगड़ना और फूँक मारनी शुरू की ताकि आग उत्पन्न हो और उनकी ठंड भागे, यह भी कट जाएगा Very Motivational Story in Hindi पर कुछ ही देर में वह जुगनू मर जाता है,बगल की डाली पर बैठी चिड़िया ने बोला अरे यह आग की चिंगारी नहीं, जो तुम लोग इससे आग निकाल रहे,यह तो एक जुगनू है क्या तुमने मुझे इसे खाते हुए नहीं देखा? यदि यह आग की चिंगारी होती तो मैं जल नहीं जाती? तुम लोग बेकार की मेहनत कर रहे हो,इतना सुनते ही उन बंदरों को गुस्सा आ जाता है और वे चिड़िया को मार देते हैं। Real Truth of Life | Motivational & Inspirational Article in hindi by Jai Chaursiya ध्यान देने वाली बात यह है कि हमारी आधी ज़िंदगी एसे ही कई बे...