Posts

Showing posts with the label hindi love conversation

Conversation between he & she.

Image
Story by- jai chaurasiya She - क्या सोचा फिर...??? He - सोचना क्या है... मै तुम्हे प्रेम करता हूं और मैं इसमें कोई समझौता नहीं करना चाहता। She - तो क्या करने का सोचा है..??? He - अभी फिलहाल ऐसा कुछ सोचा नहीं है...         लेकिन यदि तुम भी चाहो तो कोई हमे अलग नहीं कर सकता। She - मुझे नहीं लगता कि कुछ हो पाएगा सब कुछ खत्म हो चुका है।  और पा लेना ही प्रेम नहीं होता...!! अमर प्रेमी वही हुए जिनका अंत वियोग था मिलन नहीं।  राधा - कृष्ण को ही देख लो....!! He - मैं प्रेम में असफल होकर कोई अमर कहानी या कविता नहीं बनना चाहता... बल्कि मुझे प्रेम में सफल होकर उम्मीद भरा उदाहरण बनना है। अब तुम मुझे पागल समझो या स्वार्थी मेरी चाहत तो बस यही है कि मैं तुम मेरी हो जाओ  और हमारे प्रेम का अंत न हो..!!  She - तुम्हें दुनिया की तरह महान नहीं बनना क्या..?? He - वो कैसे...?? She - अपने इक्षाओं की कुर्बानी देकर...!! He - मुझे कोई महानता का उदाहरण नहीं बनना, मुझे सिर्फ तुमसे मतलब है लोग मेरे बारे में क्या सोचते है फर्क नहीं पड़ता। She - क्या चाहते हो...?? He - सिर्फ तुम्ह...

तुम मुझे पढ़ती होगी।

Image
Story by- jai chaurasiya दुःख सोचता हूं दिन रात इसलिए दुःख को आकर्षित करता हु - अपनी ओर  सुख का सभी पर्याय दूर रहता है मुझसे... जैसे कि प्रेम और प्रेम की कल्पना...!! मुझे पता है तुम आज भी मेरे बारे में सोचती होगी.. सोचती होगी और ढूंढती होगी मुझे मेरे... कहानियों में मेरी लिखावट में....!! मैं जनता हूं कि जब भी "तुम मुझे पढ़ती होगी" ये जानने की कोशिश करती होगी कि... हर दिन कैसा महसूस करता हूं कैसे जी रहा हूं मैं?? मुझे पता है तुम्हारा सबसे बड़ा डर ये होगा की कही मै तुम्हारे दायरे से बाहर तो नहीं आ गया..?? या फिर तुम्हे भूल तो नहीं गया..?? तुम मुझे शायद इसलिए भी पढ़ती होगी कि  ये दर्द जो मैं लिखता हु ये तुम्हारे दिए हुए है जबतक मैं दर्द लिखता रहूंगा तुम्हारी हमदर्दी रहेगी मुझसे  और घमंड रहेगा खुद पर और बेपरवाह रहोगी तुम और जिस दिन मैं तुम्हारे दायरे से बाहर आ जाऊंगा.. उस दिन कुछ तो टूटता हुआ महसूस करोगी तुम.... और तुम्हे मेरा लिखना अप्रत्याशित चोट पहुंचाएगा। तुम्हारे अंदर एक खींझ उठेगी जिसे तुम बयां नहीं कर पाओगी और तुम एक अनचाही चिंता में डूब जाओगी की क्या तुमने पूरी तरह से...

प्रेम कभी समाप्त नहीं होगा।

Image
Story by- jai chaurasiya क्या हुआ इतनी बेचैन क्यों हो...?? मुझे एक अजीब सा डर लग रहा है। कैसा डर..?? मै तो अभी तुम्हारे साथ हूं और तुमने भोर में यहां क्यों बुलाया  हम कही कैफे में भी मिल सकते थे। मैं तुमसे अकेले मिलना चाहती थी  जहां हमारी खामोशी भी बात करे.. इस झील का ठहराव और शीतलता ये मेरी पसंदीदा जगह है..... तुम मुझे पहले कभी यहां नहीं लाई... कोशिश की थी पर तुम रास्ते से लौट गए। ये वही जगह है जहां मैने तुम्हे  पिछले जन्मदिन में बुलाया था...!! क्या हुआ बताओगी...??? आज फिर से मेरे मन में वही सवाल है क्या हम मिल पाएंगे कभी...??? "हाँ.. बिल्कुल"। एक दिन अवश्य..!! बस तुम्हारा ये कहना मुझे विश्वास दे जाता है या शायद यही सुनने के लिए मैं सवाल करती हूं!  ये सुनकर मेरा मन विश्वास से भर जाता है.. थोड़ी प्रतीक्षा और सही... विश्वास और गहरा होता है.. और प्रेम तो है ही!! पर तुम इतनी चिंतित क्यों हो..?? इतने दूर रहते हो तुम मुझसे  कभी कभी तो दिन भर बात नहीं होती सुबह के मैसेज का उत्तर शाम को देते हो और इस समय आभाव से थोड़ी कटुता आती तो है। लेकिन मेरा तुम्हारे मैसेज का समय प...

A Love story in hindi.

Image
Story by- jai chaurasiya   मेरी कहानी नहीं है, वैसे, यह एक कहानी भी नहीं है (लेकिन चलिए इसे कहानी कहते हैं)। ये वे शब्द हैं जो मैंने बहुत पहले अपनी डायरी में अपने लैपटॉप में टाइप किए थे। मैं बस यही चाहता हूं कि आप लोग इसे पढ़ें और यदि आपको यह कहानी पसंद आए तो इसे आगे बढ़ाएं। एक ऐसी कहानी जिसका कोई सुखद अंत नहीं है, लेकिन यह महत्वपूर्ण नहीं है कि हर कहानी का सुखद अंत हो। हम अपने अनुभव से बहुत कुछ सीखते हैं। तो, मुझे आशा है कि आप लोगों को यह पसंद आएगा। मैं और मेरी दोस्त अंकिता बालकनी में कुर्सी पर बैठकर कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे। मई के, गर्मियों के उस दिन साफ़ रात थी। हम बस सामान्य बातचीत कर रहे थे। मैंने अचानक ही एक बेतरतीब सवाल पूछ दिया। 'क्या तुम्हें कोई पसंद है?' मैंने पूछा। किसी चीज़ ने उसे बुरा महसूस कराया। मैं उसका चेहरा देख सकता था, वह उदास थी, वह कोल्ड ड्रिंक निगल नहीं पा रही थी। हो सकता है कि उसे पहले कुछ भावनात्मक उतार-चढ़ाव वाला अनुभव हुआ हो (मैंने खुद सोचा)। मैं उससे अनुरोध करता हूं कि अगर उसे यह पसंद है तो वह मुझे अपने क्रश के बारे में बताए। वह इस विषय को छ...

Hindi love story -2

Image
Story by- jai chaurasiya जब हम अलग हुए मुझे अपना पूरा अतीत मेरे सामने दिखा और शायद उसे भी वो पहली मुलाकात याद आई होगी, वो बाते याद आई होगी जो हमने इतने दिनो में की थी। या फिर उसे वो वादे तो याद आए ही होगे जो उसने मुझसे किया था। या फिर ये भी हो सकता है उसे कुछ याद ही न रहा हो। इतना पुराना रिश्ता था हमारा शायद गहरा नहीं था। काश उसे वो लम्हा याद होता की उसने कहा था हमे केवल मौत ही जुदा करेगी पर उसे कुछ याद नही था। मैने सोचा क्या ऐसा हो सकता है कि 5 साल पुराना रिश्ता एक पल में खत्म हो जाए। मैने उससे इसका कारण नहीं पूछा क्योंकि कारण मुझे पता था और मैं उससे कारण जानकर और शर्मिंदा नहीं करना चाहता था। हम दोनों ने साथ में कॉलेज में थे, दो साल कॉलेज में साथ रहे, उसके साथ मुझे ज़िंदगी आसान लगने लगी, मुझे उसी समय से लगने लगा था कि वो ही मेरी हमसफर है। फिर कॉलेज खत्म होने के बाद मैं शहर लौटा और नौकरी की तैयारी शुरू की उसने उसी शहर में रहकर तैयारी शुरू की। शुरुआत में हमारी रोज घंटों बाते होती, मै उससे मिलने भी जाता... कुछ दिनों बाद बातों का सिलसिला अचानक से कम हुआ, और मिलना तो न के बराबर हो गया मुझे...

प्रेम का आरंभिक दौर।। Prem kar aarambhika daur

Image
Story by- jai chaurasiya क्या तुम्हे हमारे वो पुराने दिन याद है, हम दोनों अजनबी थे फिर मैने तुम्हें hii का वो पहला मैसेज किया जिसका रिप्लाई करने में तुमने पूरा दिन लगा दिया।  मुझे याद है वो तुम्हारा Hallo का पहला मैसेज जिसे देखकर मेरे खुशी का कोई ठिकाना न था। फिर धीरे धीरे हमारी बात शुरू हुई और ये कब प्यार में बदल गई। तुम्हे याद है....??? प्रेम का वो आरंभिक दौर.. घंटों बात करना बात करते - करते सो जाना  उसके एक call या text की प्रतीक्षा में सारा ध्यान फोन पर ही रखना उसके बारे में हर वक्त सोचना और मुस्कुरा देना  जागते हुए कल्पनाएं बुनना  साथ हंसना खिलखिलाना और कभी कभी उदास हो जाना। फिर धीरे धीरे बातें कम हो गई अब तो तुम्हारा प्रेम और बात करना एक औपचारिकता सा लगता है.. मैं मानता हु समय के साथ लगाव कम होने लगता है, लेकिन प्रेम तो समय के साथ और गहरा होता है न... मानता हु की अब उतना समय नहीं होता होगा तुम्हे, लेकिन इतना समय तो निकाला जा सकता है कि स्वयं मैसेज करके पूछ लो कि खाना खाया क्या, और हां या न में बात खत्म न करके ये भी पूछ लिया जाए कि क्या खाया...! सुनो... अब दोबा...

Late night love conversation between gf and bf in Hindi

Image
Love conversation between girlfriend and boyfriend.. 🔗 Girlfriend called 2 her Boyfriend at mid-nite . . Girl: - Hello Dear . Boy :- Haan ji bolo(aa gayi aankh pakaane) . Girl:- kya kar rahe ho..? . Boy : kuch nahin (pakode tal raha hoon aadhi raat me) . Girl : - bataao na..? . Boy :- kuch nahin dear ( aadhi raat ko kya karte hain..! ) . Girl: neend nahin aa rahi thi socha chalo call kar loon . Boy-- achha kiya (kamini kal Office me late karwaa ke rahegi ) . Girl : --hello koi gaana sunao naa.. bore ho rahi hoon . Boy: --nahin yaar (mujhe radio staion samajh rakha hai kya aur 12 baje k baad toh radio channel bhi band ho jaate hain ) . Girl:-- plz sunao na...... Boy:-- kal pakka ( uff iski toh aisi ki taisi ) . Girl : -- naa mujhe aaj hi sunna hai.... Tum mughe pyar nai karte. . Boy:- bahut pyar karta hu (pyar nahi karta to itni raat me ghelta) . Girl:- to sunao na .... ,acha sa song . Boy : time kya ho raha hai .? dear (yeh padosiyon ko bhi...