Posts

Showing posts with the label love story

Ankahi - ek dasta

Image
Story by- Jai Chaurasiya अनकही ये मैसेज मैंने कभी तुम्हें भेजा नहीं,पर दिल ने हर दिन महसूस किया। दिल से कह रहा हूँ... अच्छा हुआ कि हम मिले। हाँ, शायद मैंने तुम्हारा दिल तोड़ा। इस बात का मुझे आज भी दुख है। लेकिन मुझे तुमसे मिलकर पता चला कि प्यार होता कैसे है। कैसा लगता है जब कोई हमें सबसे ज़्यादा प्यार करे। किसी की ज़िंदगी में सबसे खास होना क्या होता है। किसी की पहली प्राथमिकता बनना क्या होता है। और किसी का पूरा संसार बन जाना कैसा होता है। तुमसे दूर जाते हुए हर बार मुझे महसूस हुआ कि मैं ही तुम्हारे लिए सब कुछ था। तुम्हारी आँखों से बहते आँसू, तुम्हारी खामोशी, तुम्हारा बार-बार मुड़कर देखना... ये सब बता देता था कि मेरे जाने से तुम्हारे भीतर बहुत कुछ टूट रहा था। जबकि वो हमारी आख़िरी मुलाकात भी नहीं थी। लेकिन हमारा अलग होना तुम्हारे लिए किसी त्रासदी से कम नहीं था। हाँ... तुम्हारे लिए। क्योंकि शायद मैं कभी तुम्हारी तरह महसूस नहीं कर पाया। मुझे हमेशा लगता रहा कि समय सब ठीक कर देगा। तुम आगे बढ़ जाओगी, नई खुशियाँ ढूँढ लोगी, पर शायद मैं ये भूल गया था कि कुछ लोग इंसान को नहीं, उससे जुड़ी पूरी दुनि...

जो तुम न मिलती।

Image
Story by- jai chaurasiya कभी कभी मैं सोचता हु  तुम जो न मिली होती तो क्या होता...?? ? नहीं समझ पाता मै प्रेम का अर्थ सही मायनों में...!! ना ही जान पाता मैं स्वयं को  इतने सलीके से...!! नहीं लिख पाता मै पन्ने भर भर कर प्रेम पर, तुम न मिलती तो न समझ पाता, न जान पाता  न कह पाता इस प्रेम को..!! मुझे लगता है मै जो हूं  तुम्हारे प्रेम का ही असर है शायद तुमने मुझे बदल दिया। तुमसे मिलने से पहले मुझे धैर्य का एक काम न आया -  मैंने कभी अच्छी चाय नहीं बनाई न ही मेरी मैगी में कभी स्वाद आया.... मैने कभी धीमी गति से गाड़ी नहीं चलाई मुझसे कभी नहीं हुआ कि मैं सब्जी चुनूं... फर्क कर पाऊं अच्छी और खराब भिंडी में। तुमसे मिलने के बाद ही... मैने सब्र करना सीखा क्योंकि... प्रेम में धीरज का होना ज़रूरी है...! मैंने इंतजार करना सीखा  कैसे किसी का घंटों इंतेज़ार करना भी सुखद अनुभव हो सकता है..!! तुमसे सीखा की दूसरे का खुश रहना  कैसे हमे खुशी देता है...!! मैने ख्याल रखना सिखा  कैसे प्रेम हमे बदल देता है..!! अगर तुम न मिली होती तो.. शायद मैं ये भी नहीं लिखता.. मेरी लिखावट ह...

प्रेम का आरंभिक दौर।। Prem kar aarambhika daur

Image
Story by- jai chaurasiya क्या तुम्हे हमारे वो पुराने दिन याद है, हम दोनों अजनबी थे फिर मैने तुम्हें hii का वो पहला मैसेज किया जिसका रिप्लाई करने में तुमने पूरा दिन लगा दिया।  मुझे याद है वो तुम्हारा Hallo का पहला मैसेज जिसे देखकर मेरे खुशी का कोई ठिकाना न था। फिर धीरे धीरे हमारी बात शुरू हुई और ये कब प्यार में बदल गई। तुम्हे याद है....??? प्रेम का वो आरंभिक दौर.. घंटों बात करना बात करते - करते सो जाना  उसके एक call या text की प्रतीक्षा में सारा ध्यान फोन पर ही रखना उसके बारे में हर वक्त सोचना और मुस्कुरा देना  जागते हुए कल्पनाएं बुनना  साथ हंसना खिलखिलाना और कभी कभी उदास हो जाना। फिर धीरे धीरे बातें कम हो गई अब तो तुम्हारा प्रेम और बात करना एक औपचारिकता सा लगता है.. मैं मानता हु समय के साथ लगाव कम होने लगता है, लेकिन प्रेम तो समय के साथ और गहरा होता है न... मानता हु की अब उतना समय नहीं होता होगा तुम्हे, लेकिन इतना समय तो निकाला जा सकता है कि स्वयं मैसेज करके पूछ लो कि खाना खाया क्या, और हां या न में बात खत्म न करके ये भी पूछ लिया जाए कि क्या खाया...! सुनो... अब दोबा...

Online Ishq

Image
उसके typing... पर खुशी से कांपती तुम्हारी उंगलियां इश्क है। उसके Massage पर तुरंत chat open कर लेना इश्क है। दो मिनट की बात के लिए घंटो का इंतजार इश्क है। उसके मैसेज के इंतजार में किसी से कॉल पर बात नही करना इश्क है। उसकी नई profile picture को घंटो तक देखकर मुस्कुराना इश्क है। इश्क है वो बेचैनी जो उसके typing... करने पर होती है। बात करने की अनगिनत ख्वाहिशों के बीच ऑनलाइन होकर भी चीखती खामोशियां इश्क है। जरा सी आहट पर फोन पकड़ कर बैठ जाना नोटिफिकेशन की टनटनाती घंटियां इश्क है। इश्क है उसे बार बार मैसेज करके डिलीट करना और फिर मैसेज करना। कैसे हो..? पूछने पर मैं ठीक हु लिखकर मिटाना और फिर लिखना इश्क है।

प्यार मे धोखा खाने के बाद खुद को सम्भालने के 12 तरीके |

Image
Story by- jai chaurasiya नमस्कार दोस्तो.....!!! This Artical Dedicate To All Lovers ये आप लोगो के लिए बहुत ही आकर्षक😊 (Interesting) पोस्ट होगी....... आज-कल प्यार होना आम बात हैं😊 .... और प्यार मे धोका भी.... तो दोस्तो प्यार मे धोके के बाद कई लोग अपनी ज़िंदगी बर्बाद कर लेते हैं.......! मैं इस पोस्ट मे बताऊँगा की प्यार मे धोखा खाने के बाद कैसे खुद को सम्भाले और खुशी रहे.....!!!! जब आप किसी से प्यार करते हैं या किसी के साथ relationship में होते हैं तो वो शख्स आपकी जिन्दगी से जुड़ी हर चीज में शामिल हो जाता है। या यूँ कहें कि आपको उसकी आदत सी हो जाती है। वो शख्स आपकी दिनचर्या में इस कदर शामिल हो जाता है कि उसे देखें बिना, उससे बात किये बिना या उसके बिना एक दिन भी रहना मुश्किल सा लगने लगता है। जब हम किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो हम हर वो काम करना चाहते हैं जिससे उसे खुशी मिले। उस पर खुद से भी ज्यादा भरोसा होने लगता है। उसकी कमियाँ उसकी गलतियाँ हमें दिखाई नहीं देती हैं।  लेकिन जब वही शख्स, जिसे हम अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करते है, जिसकी एक छोटी सी ख़ुशी के लिये हम अपन...